आज की डेट में अक्सर लोगों को अपने काम-काज और डिजिटल दुनिया में अपने मोबाइल फोन से फुर्सत नहीं है। दौड़ लगाना एक ऐसी कसरत है जिसमें आपको किसी क्लास को ज्वाइन करने की जरूरत नहीं पड़ती है। दौड़ खाली मैदान, सड़क अथवा रास्ते में भी लगाई जा सकती है। आज हम आपको दौड़ लगाने से क्या-क्या लाभ होता है इस विषय पर विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।
दौड़ने के क्या फायदे हैं? Running Benefits In Hindi
दौड़ लगाना भी एक तरह से कसरत करना ही है, आज लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं, इसके पीछे का कारण अत्यधिक मोटापा और खान-पान हो सकता है। दौड़ लगाने से शरीर की 200 से अधिक मांसपेशियां खुलने लगती है, जो एक ही स्थिति में बैठे रहने से जकड़ जाती हैं। जो शरीर में अकड़न पैदा करती है। एक स्वस्थ्य शरीर उसी व्यक्ति होता है, जो रोजाना कसरत करता है। डाक्टर भी रोज़ाना कसरत करने की सलाह देते हैं। दौड़ से सबसे अधिक फायदा मोटापे का शिकार हुए लोगों को होता है, क्योंकि दौड़ने से शरीर में हीट पैदा होती है, जिससे अतिरिक्त चर्बी पसीने के रुप में बाहर निकल जाती है।
दौड़ने से पहले कर लें ये तैयारियां
हम अक्सर दौड़ तो लगा लेते हैं, लेकिन सही मायने इसे कैसे लड़ाना चाहिए शायद कई लोगों की इसकी जानकारी नहीं है। हम अक्सर शुरुआत में जोश-जोश में आकर पूरी ताकत से भागना शुरू कर देते हैं और कुछ दूर जाकर ही रुकने की प्रबल इच्छा जागने लगती, क्योंकि अचानक से शरीर की सभी मांस पेशियों पर इसका असर पड़ता है। ऐसे में हमारे फेफड़े सांस लेने की गति बढ़ने लगती हैं और हमारा शरीर जल्दी थक जाता है। ऐसी स्थिति में हमें यह जानना जरूरी है कि एक लंबी दौड़ कैसी लगानी चाहिए?
दौड़ लगाने का सही तरीका
दौड़ लगाने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें। हमें दौड़ के शुरुआत में गति धीमी रखनी चाहिए, इससे शरीर धीरे धीरे गर्म होता है और सांसें शुरुआती दौर में तेज़ दौड़ने के मुकाबले कम फूलती हैं। यदि आप किसी सेना भर्ती या अन्य भर्तियों की शारीरिक मानदंडों की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हों अन्यथा दौड़ उतनी ही दूर तक लगाएं जहां तक आपका शरीर थका हुआ महसूस ना कर रहा हो। दौड़ लगाने के लाभ (Running Benefits In Hindi) के इस ब्लाग में हम आपको आगे बताने जा रहे हैं कि कम समय में ज्यादा लंबी दूरी कैसे तय करें।
आज के इस ब्लाग में हमने जाना कि दौड़ लगाने से क्या-क्या लाभ होते हैं और दौड़ने का सही तरीका क्या होता है। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। आप हमें इस लेख में त्रुटि या अन्य सुधार का सुझाव भेज सकते हैं।
Advertisements