हाल ही में हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका से एक बड़ी खबर निकलकर आई है। आपको बता दें वहां की कैबिनेट द्वारा सात देशों भारत, चीन, रूस, जापान, मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को पांच महीने का फ्री वीजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। श्रीलंका के विदेश मामलों के मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। साबरी के अनुसार, पायलट प्रोजेक्ट के तहत फ्री वीजा यात्रा तत्काल प्रभाव से शुरू हो गई है और 31 मार्च तक जारी रहने वाली है।
श्रीलंका के पर्यटन मंत्रालय का कहना है कि यह कदम उठाने के पीछे का मकसद देश में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है। श्रीलंकाई मीडिया के को दिए बयान में मंत्रालय ने कहा कि, “हम आने वाले सालों में पर्यटकों की संख्या बढ़कर 50 लाख तक पहुंचने की आशा कर रहे हैं।” इस कदम से यात्रियों के लिए वीजा प्राप्ति में खर्च होने वाले पैसे और समय की बचत होगी।
Cabinet approves issuing of free visas to India, China, Russia, Malaysia, Japan, Indonesia & Thailand with immediate effect as a pilot project till 31 March –
— M U M Ali Sabry (@alisabrypc) October 24, 2023
5 देशों के यात्रियों हेतु रखा गया था फ्री पर्यटक वीजा का प्रस्ताव
आपको बता दें पिछले हफ्ते पर्यटन मंत्रालय द्वारा घोषणा की गई थी कि कैबिनेट बैठक में पांच देशों के यात्रियों के लिए फ्री पर्यटक वीजा जारी करने का प्रस्ताव रखा गया था। कथित तौर पर कैबिनेट पेपर को श्रीलंका के प्रधान मंत्री दिनेश गनवार्डेना, पर्यटन और भूमि मंत्री हरिन फर्नांडो, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री तिरान एलेस एवं फॉरेन अफेयर्स मिनिस्टर अली साबरी द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया गया था।
स्थानीय मीडिया द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि कैबिनेट ने निकट भविष्य में देश के ज्यादातर पर्यटक स्थलों के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा है।