देहरादून: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

देहरादून: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में 19 अक्तूबर को यमुना नदी में मिले शव का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की  तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ़ केस दर्ज कराया था।

बता दें कि 19 अक्टूबर को डाकपत्थर क्षेत्र के अंतर्गत जिलालिया के पास यमुना नदी से एक युवक का शव मिला था। शरीर पर चोट और खरोंच के निशान लगे थे। 20 अक्टूबर को नितिन कुमार ने अपने भाई अरुण कुमार निवासी विकासनगर के  रूप में शव की शिनाख्त की। हत्या का शक होने पर नितिन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ़ कोतवाली में केस दर्ज कराया था।

हत्या का खुलासा आसपास के सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हुआ था।सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि मृतक अरुण, परम सिंह नाम के व्यक्ति के साथ जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर परम सिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा पूछ्ताछ में परम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रमिता के कहने पर हत्या की गई थी। इस पर पुलिस ने अरुण की पत्नी को भी गिरफ्तार किया।

परम और रमिता एक 1 साल पहले शादी समारोह में मिले थे। उनकी ये मुलाकात प्यार में तब्दील हो गया।  वे अक्सर बात करने लगे। अक्सर विकासनगर स्थित होटल में मिलते भी थे। बता दें कि परम केटरिंग का काम करता है। अक्सर काम के लिए विकासनगर आया करता था।

यह भी पढ़ें।  रुड़की: पति ने पत्नी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

टिहरी: जंगली जानवरों का आतंक जारी, फिर एक महिला हुई घायल