Uttarkashi: शिवरतन सिंह रावत के निधन पर शोक की लहर

पीजी कॉलेज उत्तरकाशी से सेवानिवृत्त शिवरतन सिंह रावत के निधन पर समूचे जनपद में शोक की लहर है। जनपद उत्तरकाशी के बुद्धिजीवियों, खिलाड़ियों, रंगकर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिये यह दुखद किसी सदमे से कम नहीं है। 

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

शिवरतन सिंह रावत अपने जमाने के बेहतरीन फुटबॉलर रहे है। कॉलेज के समय मे के साथ फुटबॉल टीम में सभी खिलाड़ियों के साथ खेलते थे। आजाद मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंटों में उनकी रेफरी की भूमिका हो, कमेंटेटर की भूमिका हो, हमेशा याद किया जाएगा।। उनका किसी भी कार्यक्रम में मंच उद्घोषक के रूप में एक अलग पहचान रही है।।

इस मौके पर उनके निधन पर शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन सहित समस्त बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मीयों सहित जनपद के हजारों लोगों ने शोक व्यक्त कर श्रद्वांजली दी है।