उत्तरकाशी: पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, मचा हड़कंप

उत्तरकाशी एसडीएम कोर्ट में पैसे के लिए ले जाया जा रहा एक आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी थानों और चौकिया को अलर्ट कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: सड़क हादसे में सामाजिक कार्यकर्ता संदीप उनियाल समेत दो लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार शाम को कोतवाली पुलिस ने इंदिरा कॉलोनी निवासी से जात को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ शांति भंग के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह आरोपी को एसडीएम कोर्ट में ले जाते समय एक जवान कागजी कार्यवाही करने लगा और दूसरा जवान आरोपी की निगरानी कर रहा था।

इसी बीच आरोपी शहजाद ने पुलिस जवान से पानी पीने की बात कही, जैसे ही जवान का ध्यान थोड़ा भटका आरोपी हथकड़ी से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने सभी थानों चौकियों में अलर्ट कर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस उत्तरकाशी से लेकर चिन्यालीसौड़ तक सभी वाहनों में चेकिंग अभियान चला रही है।

एसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि शांति भंग के आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जा रहा था। वह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।