Red Alert in Uttarakhand: 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारी बारिश के चलते पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन तो मैदानी इलाकों में बाढ़ की घटनाएं बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से राज्य में हालात बद से बदतर हो गए हैं। राज्य में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 8 जिलों में Red ALERT और 5 जिलों में Yellow alert जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand में Obc Certificate बनवाना हुआ आसान, इन दस्तावेजों की पड़ती है जरुरत

IMD DEHRADUN के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि UTTARAKHAND में भारी बारिश कै चलते Red ALERT जारी रहेगा। देहरादून, टिहरी पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में रेड अलर्ट तथा अन्य शेष जिलों में Yellow alert जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है और लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हैं।