उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पर समुदाय विशेष को बसाने का आरोप, दी जान से मारने की धमकी

उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को एक अनजान नंबर से फोन कर उत्तराखंड में समुदाय विशेष को बसाने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  उत्तराखंड: (बड़ी खबर) हल्द्वानी जेल में महिला सहित 44 कैदी HIV संक्रमित, मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार‌ सुरेश शर्मा निवासी सुखरो जौनपुर ने तहरीर दी। जिसमें उन्होंने एक मोबाइल नंबर देखकर बताया कि अनजान व्यक्ति द्वारा एक नंबर से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को फोन किया गया और उत्तराखंड में समुदाय विशेष को बसाने का आरोप लगाते हुए भाजपा को गाली देने लगा। ‌ जब उन्होंने उसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति द्वारा गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

तहरीर के आधार पर मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज है कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन को सौंपी गई है। कोतवाल ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।